एथेनॉल पर आयोजित टाउन हॉल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों पर दिल्ली भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। मल्होत्रा ने कहा कि ई-20 जैसे तकनीकी विषय पर दिए गए बयान उनकी समझ पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि ई-20 के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं तो केजरीवाल ऐसे 100 वाहनों को सामने लाकर दिखाएं, जिनके इंजन इस ईंधन के कारण क्षतिग्रस्त हुए हों। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि ई-20 के उपयोग से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह पर्यावरण के लिए लाभकारी कदम है। उन्होंने कहा कि भारत हर साल बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और ईंधन के आयात पर विदेशी मुद्रा खर्च करता है। एथेनॉल मिश्रित ईंधन के बढ़ते उपयोग से आयात पर निर्भरता कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। मल्होत्रा ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन बढ़ने से गन्ना किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से तथ्यों के आधार पर राय बनाने की अपील की।
Related Posts
संसद मार्च में बर्बरता- सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई:पुलिस पर हमला करे वाला कौन, इसकी जांच के लिए SIT बनाने पर फैसला संभव
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है, जिनमें 20 जुलाई के…
राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला; इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट…
दीपके को 24 घंटे के अंदर जमानत:नेहा बोरा भी रिहा; SIR के खिलाफ कांग्रेस की 1 नवंबर को रैली, पुलिस से इजाजत मिली
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिल गई। उन्हें 50…
