राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार दे रही हैं। इस समारोह में देश की 65 हस्तियां सम्मानित हो रही हैं। समारोह में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज केटी थॉमस को जनसेवा और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनके अलावा सिंगर अलका याग्निक, एक्टर ममूटी, अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए। इस साल कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए गए हैं। 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इससे पहले 25 को पहले फेज में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था। पद्म अवॉर्ड्स सेरेमनी की तस्वीरें… पद्म अवॉर्ड्स से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
हरियाणा में दिल्ली के युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,VIDEO:कमरे में बंद कर फावड़े से हमला, हाथ जोड़ माफी मांगते दिखे; 23 अरेस्ट
हरियाणा के झज्जर जिले में प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल…
दिल्ली होटल अग्निकांड-गुरुग्राम के CA समेत 8 परिजन जिंदा जले:मां-पत्नी और 2 बेटियों संग बीमार पिता को देखने आए थे; ब्रेकफास्ट करते समय आग लगी
दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लरिश होटल में लगी आग में गुरुग्राम के चार्टर्ड एकाउंटेंट…
2.16 करोड़ टन कचरा प्रोसेस, 100 एकड़ जमीन हुई रिक्लेम:दिल्ली सरकार द्वारा चार नए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी
दिल्ली सरकार ने ओखला, भलस्वा और गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ों को हटाने की दिशा…
