देश ने पूरे मानसून को कवर कर लिया है, लेकिन आज सामने आई तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में मध्य भारत में मानसून ज्यादा एक्टिव है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर तक बादल हैं। दूसरी ओर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी हिस्सों में बादल कम हैं। यहां आने वाले दिनों में बारिश की कम संभावनाएं दिख रही हैं। देश के मानसून के लिए एक और बुरी खबर है। फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में सुपर टायफून ‘बावी’ बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। इसका असर 3 से 4 हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है। जब तक यह तूफान चीन नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अच्छी बारिश के लिए अगले करीब एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… मानसून ने पूरे देश को कवर किया मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब:बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून
