पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे मेदांता पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात से पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी। वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। वांगचुक ने 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग और फिर वहां से 21 जुलाई को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। वे नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। मोदी बोले- वांगचुक डॉक्टरों का रूटीन फॉलो करें पीएम मोदी ने X पोस्ट कर कहा- मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें। अनशन खत्म करने की 4 तस्वीरें… वांगचुक के अनशन तोड़ने की 2 शर्तें… लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा। इनमें दो प्रमुख हैं। CJP का आज देशभर में प्रदर्शन CJP के 20 जून से NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। प्रदर्शनकारी जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। CJP ने आज देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन से जुड़े 23 जुलाई के 5 बड़े अपडेट्स… पिछले 4 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
दिल्ली के 12 जोन में स्वच्छता का महा-अभियान शुरू:एमसीडी का मेगा सैनिटेशन, 20 जून तक चलेगा, सांसद-विधायक ने उठाया कूड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 12 वर्ष का जन-केंद्रित सुशासन अभियान के तहत…
राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले गिरे:देहरादून में दिन में अंधेरा छाया, तेज बारिश; 4 शहरों में तापमान 44°C पार
यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह से बारिश…
राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें
राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान…
