सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार हरियाणा की हरियाणवी रागनी सिंगर काजल चौधरी अपनी अनोखी सेवा भावना को लेकर चर्चा में हैं। काजल अपनी 90 वर्षीय सास चंद्री देवी को कांवड़ के एक पलड़े में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली तक करीब 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रही हैं। जहां-जहां से उनकी कांवड़ गुजर रही है, वहां लोग रुककर देख रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कई लोग इसे बुजुर्गों की सेवा की मिसाल बताते हुए काजल को ‘कलयुग की श्रवण कुमार’ कह रहे हैं। खास बात यह है कि काजल इससे पहले भी अपनी सास को उठाकर ब्रज की 84 कोस परिक्रमा भी पूरी करवा चुकी हैं। अब काजल चौधरी की कांवड़ यात्रा के बारे में जानिए… 9 क्विंटल वजन की नंदी कांवड़ खींच रहा पानीपत का सतनाम पानीपत जिले के नारा गांव का 35 वर्षीय किसान सतनाम इस बार करीब 9 क्विंटल वजन की नंदी कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहा है। वह 30 जुलाई को हरिद्वार से रवाना हुआ था और फिलहाल मुजफ्फरनगर तक पहुंच चुका है। उसका लक्ष्य 11 अगस्त तक अपने पैतृक गांव नारा पहुंचने का है। सतनाम रोज करीब 15 किलोमीटर पैदल चलता है। खास बात यह है कि वह हरिद्वार जाने के लिए भी पैदल गया और अब 365 लीटर गंगाजल से भरी नंदी कांवड़ को खुद खींचते हुए पैदल लौट रहा है। इस पूरी यात्रा में उसके साथ कोई नहीं है। गांव पहुंचने के बाद वह स्थानीय शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। 365 लीटर गंगाजल का खास संकल्प सतनाम की नंदी कांवड़ में 365 लीटर गंगाजल भरा है। बुग्गी और अन्य सामान सहित इसका कुल वजन करीब 9 क्विंटल है। उसने 365 लीटर गंगाजल इसलिए रखा है, ताकि पूरे साल हर दिन शिवलिंग पर एक-एक लीटर गंगाजल अर्पित कर सके। डाइट में 42 केले, 5 लीटर दूध और 5 किलो पपीता इतना भारी वजन खींचने के लिए सतनाम अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखता है। एक समय के भोजन में वह 42 केले, 5 लीटर दूध और करीब 5 किलो पपीता लेता है। उसका कहना है कि यही भोजन उसे लंबी दूरी तक लगातार बुग्गी खींचने की ऊर्जा देता है। चढ़ाई और ढलान सबसे बड़ी परीक्षा करीब 9 क्विंटल वजन की बुग्गी को पुलों की चढ़ाई पर खींचना उसके लिए सबसे मुश्किल होता है। वहीं ढलान पर बुग्गी का वजन तेजी से आगे बढ़ने लगता है। ऐसे में उसे पूरी ताकत लगाकर बुग्गी को नियंत्रित करना पड़ता है। पहले भी 6 बार ला चुका है नंदी कांवड़ सतनाम के लिए यह पहला मौका नहीं है। वह इससे पहले भी 6 बार नंदी कांवड़ ला चुका है। हर बार उसका संकल्प हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव पहुंचने और भगवान शिव का जलाभिषेक करने का रहता है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा,VIDEO:फरीदाबाद का युवक जॉर्डन से नौकरी छोड़कर आया; बोला- गुरुजी को गंगाजल से स्नान कराऊंगा फरीदाबाद के सरूरपुर गांव के 28 वर्षीय रमन की अनोखी दंडवत कांवड़ यात्रा चर्चा में है। हाल ही में जॉर्डन की नौकरी छोड़कर भारत लौटे रमन हरिद्वार से 4 लीटर गंगाजल से भरा कलश लेकर दंडवत करते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
केजरीवाल बोले-जज RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में गईं:जस्टिस स्वर्णकांता को हटाने की 10 वजह गिनाईं, आबकारी केस में खुद पैरवी की
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हाईकोर्ट जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से दिल्ली शराब घोटाला केस से…
जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर:बोले- सेना ने जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं, ऑपरेशन सिंदूर उदाहरण; नए जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभाला
जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को आर्मी चीफ के पद से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से…
हाईकोर्ट में पेंडिंग जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित:कहा- जल्द सुनवाई के लिए ऑटोमैटिक लिस्टिंग सिस्टम बने, तय समय में हो फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में जमानत याचिकाओं की बढ़ती संख्या…
