दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की बैठक हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली सरकार और भाजपा संयुक्त रूप से एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाएंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर, महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर और प्रधानमंत्री के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने की तिथि 7 अक्टूबर प्रमुख कार्यक्रम दिवस होंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को रक्तदान शिविर से होगी। इसके बाद महीनेभर दिल्ली में विभिन्न सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कुछ कार्यक्रम दिल्ली सरकार के स्तर पर, कुछ भाजपा संगठन की ओर से और कुछ संयुक्त रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के आयोजन और संचालन की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के मंत्रियों, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, जयप्रकाश और जेपी समेत कई नेता मौजूद रहे।
Related Posts
दिल्ली में बारिश से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:एक दिन में 2,000 से अधिक गड्ढों का लक्ष्य; मंत्री प्रवेश ने किया निरीक्षण
मानसून से पहले दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से लोक…
गुरुग्राम का कपल बोला- हॉस्पिटल ने हमारा बच्चा बेचा:मुंह बंद करने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया; IVF के जरिए चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गई
दिल्ली के IVF सेंटर पर बच्चे बदलने का आरोप लगाने वाले गुरुग्राम के कपल राहुल…
‘मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी’:जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने…
