बिहार में बाढ़ से 34 लाख लोग प्रभावित:यूपी में बारिश का कोटा फुल, राजस्थान में इस सीजन में 24 फीसदी कम बारिश

बिहार में बाढ़ से 9 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 13 जिलों में लगभग 34 लाख आबादी प्रभावित है। इसके बीच मौसम विभाग ने बिहार में 8 से 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में मानसून सीजन की बारिश का कोटा फुल हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 55 जिलों में औसत बारिश 4.4 रिकॉर्ड की गई। बुधवार को वाराणसी-प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश की संभावना है। राजस्थान में केवल चार जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 24 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, 12 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग मुताबिक, मध्यप्रदेश में 11 सितंबर तक रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। 12 सितंबर के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने पर पूरा प्रदेश फिर से भीग सकता है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version