पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कें डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। भारी बारिश के कारण तारातला में ढहे गोदाम पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ है। बुधवार को हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। अब तक मलबे से 30 लोगों को निकाला गया है। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। इधर, 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और टेंट-शेड उड़ने का खतरा है। गोवा के बागा बीच पर बुधवार को एक टूरिस्ट की समुद्र में बहने से मौत हो गई। कर्नाटक के रहने वाले सहस अशपाक मसाली (33) समुद्र किनारे चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान तेज लहरें उठीं और उफनते समुद्र ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… 22 राज्यों में मानसून पहुंचा, MP-बिहार में हीटवेव की आशंका देश के 22 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। 24 जून को इसने मध्य प्रदेश और गुजरात में 9 दिन की देरी से एंट्री की। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को भी कवर कर सकता है। दिल्ली में मानसून का आना बाकी है लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 4-5 दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका है। मध्य प्रदेश और बिहार में अगले 2-3 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में 25 जून तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 26 से 28 जून के बीच अधिकतम तापमान 2-3°C तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में 28 जून तक तापमान में करीब 3°C की गिरावट आने की संभावना है। 5 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के प्रयागराज में 43.4°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.5°C, एमपी के खजुराहो 41.2°C और बिहार के पटना में 40.6°C रहा। बिहार के मुजफ्फरपुर में गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों को 27 जून तक बंद कर दिया गया है। देशभर से बारिश की 7 तस्वीरें… जुलाई-अगस्त में उमस रहेगी, कहीं ज्यादा बारिश, कहीं लंबा ब्रेक दिखेगा अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 जून: 27 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 46 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून पूरे राज्य के अगले 2-3 दिन में कवर करेगा मध्य प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश के बाकी हिस्सों को अगले 2 से 3 दिन में मानसून कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में तेज बारिश, 26 जिलों में अलर्ट; मानसून के 3 दिन में आने की संभावना उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में आज बारिश और 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन में मानसून यूपी पहुंच सकता है। यह 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर, सीकर, भरतपुर, नागौर में 1 इंच तक बारिश, आज 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। आज 25 जिलों में गुरुवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है। बुधवार को भरतपुर, जयपुर, नागौर, सीकर और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में 1 इंच या उससे ज्यादा बारिश हुई। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 42.5°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 13 जिलों में हीटवेव, 13 में बारिश का अलर्ट; 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है बिहार के तिरहुत, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया और सारण ब्लॉक समेत 13 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। राज्य में अभी प्री-मानसून बारिश हो रही है। साथ ही तेज गर्मी का भी असर है। मौसम विभाग ने पटना, दरभंगा समेत 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: मानसून में देरी के आसार, 29-30 जून को lभारी बारिश का अलर्ट; जून में अब तक 29% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में जून महीने में अब तक सामान्य से 29% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 से 24 जून के बीच सामान्य तौर पर 71mm बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक केवल 50.1mm बारिश हुई है। इस बार मानसून में भी देरी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट: जून के आखिर में मानसून के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में आज और कल आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून जून के अंत तक आ सकता है। वहीं, राज्य के तापमान में 0.7°C की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 41.6°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम:दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा
