IAF विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस से न्यूड फाेटो मांगी:बदले में फाइटर जेट की लोकेशन भेजी, चार्जशीट में खुलासा; ऑफिस में आईफोन के साथ पकड़ा था

भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर ने न्यूड तस्वीरों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय राज पाकिस्तान को सौंप दिए। 5 महीने पहले गिरफ्तार इस अफसर की करतूतों का अब कोर्ट में दायर चार्जशीट से खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक विंग कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी। युद्ध के समय सेना कहां तैनात हो सकती है, इससे जुड़े दस्तावेज के पन्ने भी भेजे। उसने कहा था कि हर न्यूड फोटो के बदले वह वॉर प्लान का एक नया पेज देगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 5 दिसंबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। गुजरात की सिम से चलाती थी वॉट्सएप पुलिस ने दोनों की वॉट्सएप चैट खंगाली। इसमें 3008 मैसेज, 65 फोटो, 65 रिएक्शन, 42 कॉल, 4 वीडियो कॉल और 6 लिंक मिलने की बात सामने आई है। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी ने पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हुआ है। वह अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। इस एजेंट ने सोशल मीडिया पर सेना के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाया था। प्रतिबंधित के बावजूद फोन ले जाते समय पकड़ा गया आरोपी तब पकड़ में आया जब उसे अपने ऑफिस में सिक्योरिटी ने रोका। वो रेस कोर्स स्थित ऑफिस में जा रहा था। सिक्योरिटी ने चेक किया तो उसके पास आईफोन मिला, जो वहां अलाउड नहीं था, क्योंकि वो सीक्रेट आउटफिट को हेड कर रहा था, इसलिए फोन रखना सख्त मना था। फोन की जांच हुई तो वॉट्सएप चैट और जानकारी शेयर करने का पूरा मामला सामने आ गया। इसके बाद IAF को पता चला और दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई ड्रोन यूनिट की ताकत और तकनीक बताई पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने ड्रोन यूनिट में कितने लोग हैं, वह कैसे काम करती है और उसकी क्या क्षमताएं हैं, इसकी जानकारी दी। ड्रोन के परीक्षण, कितनी देर तक उड़ सकते हैं और निशाना कैसे तय करते हैं, इसका ब्योरा भी साझा करने का आरोप है। मामला मई 2026 में सामने आया था। वायुसेना अधिकारियों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने 30 मई 2026 को विंग कमांडर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 5 साथियों के मोबाइल में भी डाले जासूसी एप आरोप है कि पाक एजेंट के कहने पर अधिकारी ने अपने अधीन काम करने वाले पांच कर्मचारियों के मोबाइल और दूसरे उपकरणों में जासूसी सॉफ्टवेयर डलवाया। इससे उनके उपकरणों में मौजूद निजी और सैन्य जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती थी। मतलब – एक विंग कमांडर के जरिए पूरी यूनिट को हैक करने का प्लान था। ———————— ये खबर भी पढ़ें… हनीट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन, वेल्लोर से गिरफ्तार: आरोप- अनजान महिला को खुफिया जानकारी भेजी; 28 साल तक आर्मी में सर्विस कर चुका तमिलनाडु के वेल्लोर में 52 साल के रिटायर्ड आर्मी अधिकारी बाबू को गिरफ्तार किया गया है। बाबू पर आरोप है कि उसने सेना से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक कीं।कनियामबाड़ी पुलिस के मुताबिक, बाबू ने व्हाट्सऐप के जरिए एक अज्ञात महिला को सैन्य उपकरणों और इंडियन आर्मी से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *