AAP बोली-राघव चड्ढा का दिल्ली में हफ्ते में वोट बना:MP बोले- ये मेरे इश्क में पागल, सपने में आता हूं; कहीं नसें न काट लें

पंजाब से BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के वोट को लेकर सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने 26 अगस्त को वोट के लिए अप्लाई किया था और दो सितंबर को दिल्ली के राजिंदर नगर में उनका वोट बन गया था। उन्होंने कहा कि जिस गति से उनका वोट बना था, उस गति से मोदी जो बुलेट ट्रेन भारत लाने वाले थे, वह नहीं चलती। उन्होंने कहा कि अगर वोट पहले ही बन गया था तो तीन सितंबर को उन्होंने ट्विटर पर पंजाब सरकार पर आरोप क्यों लगाए। उन्होंने कहा इससे पता चलता है कि बीजेपी व राघव चड्ढा पंजाब से कितनी नफरत करते हैं। इस पर राघव चड्‌ढा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रात को मैं इनके सपनों में भूत बनकर आता हूं। ये दिन-रात राघव चड्‌ढा, राघव चड्‌ढा करते रहते हैं। मुझे लगता है कि AAP वाले अभी भी मेरे प्यार में पागल हैं। मुझे चिंता है कि कहीं मेरी याद में ये अपनी नसें न काट लें। दरअसल, 3 अगस्त को राघव चड्‌ढा ने कहा था कि मोहाली में ड्राफ्ट सूची में उनका नाम हटा दिया गया और उन्हें ‘शिफ्टेड’ की कैटेगरी में डाल दिया गया। ये सामान्य क्लेरिकल गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा था कि SIR के नियमों के तहत ऑब्जेक्शन दाखिल कर दिया है। अनुराग ढांडा ने क्या कहा, जानिए… ——— AAP ने राघव चड्ढा के मोहाली फ्लैट का VIDEO दिखाया, ढांडा बोले- यहां सिर्फ दीमक; दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ा BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के दावे पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पलटवार किया है। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि मोहाली के जिस फ्लैट नंबर 103 का राघव चड्ढा जिक्र कर रहे हैं, वहां अब कोई नहीं रहता। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version