MP और UP में आंधी-बारिश से 10°C तक घटा तापमान:जैसलमेर में पारा 45°C पार; नांदेड़ में दोपहर में कोचिंग बंद रखने का आदेश

उत्तर प्रदेश, पाकिस्तान से सटे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और गंगा से सटे बंगाल के इलाकों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। दक्षिण में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई जिलों में भी अगले 7 दिन तक भारी बारिश होगी। शुक्रवार को एमपी में आंधी बारिश के बाद तापमान 34°C तक पहुंच गया। यूपी में भी बारिश से राहत रही। 7 दिन पहले जिस बांदा में तापमान 47.6°C था, वह 7 मई को 38°C तक पहुंच गया। हालांकि, गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी और उमस वाला मौसम बना हुआ है। गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला प्रशासन ने निजी कोचिंग संस्थानों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच क्लासेस रोकने को कहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि क्लासेस सुबह-शाम या ऑनलाइन/डिजिटली लगाई जाएं। उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। केदारनाथ में भी गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। अगले दिन के मौसम का हाल 9 मई: 10 मई देशभर से मौसम से जुड़ी तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ओले भी गिरे; जैसलमेर सबसे गर्म रहा भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर में आंधी-बारिश का अलर्ट है। जयपुर, भरतपुर संभाग में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई और ओले गिरे। पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी तेज हो गई है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जैसलमेर 45.1 डिग्री तापमान के साथ गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: आंधी-बारिश से 34°C से नीचे आया तापमान, ग्वालियर समेत 21 जिलों में आज भी बारिश प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को रीवा में पारा 34 डिग्री से नीचे आ गया जबकि ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना भी ठंडे रहे। कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भी 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 34 जिलों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 10°C तक लुढ़का पारा, कल से भीषण गर्मी पड़ेगी प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से आंधी बारिश का दौर जारी है। आज भी 28 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। 30 अप्रैल से हो रही बारिश से तापमान में 10°C तक गिर गया है। 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 47.6°C तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया था, जो 7 मई को 38°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कल से तेज गर्मी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. छत्तीसगढ़: 50kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी, 4°C तक चढ़ेगा पारा प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अंधड़-बारिश के हालात रहेंगे। मौसम विभाग ने 50kmph की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। हालांकि बदलाव का तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा। पारा 4°C तक बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन नहीं बदलेगा मौसम पिछले 10 दिनों से बिहार में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 14 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश, बिजली के साथ ही ओले भी गिर सकते। साथ ही 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 6. झारखंड: अगले 5 दिन बारिश की संभावना, 2 दिन बाद गिरेगा तापमान राज्य में अगले दो दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 3 दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने 9 और 10 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। पढ़ें पूरी खबर… 7. हरियाणा: 5 जिलों में आज आंधी-बारिश के आसार, 10 से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा कुछ इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 8. हिमाचल प्रदेश: आज भी बारिश के आसार, 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान प्रदेश के ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा। 11 मई से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा, जो 14 मई तक जारी रह सकता है। नाहन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे लुढ़ककर 27.6 डिग्री पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर 9. उत्तराखंड: 5 में बर्फबारी की संभावना; 13 मई तक मौसम खराब सभी 13 जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसमें बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार को ऊधम सिंह नगर के काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर और किच्छा में बारिश हुई। यहां 40kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 13 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *