देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में रेड अलर्ट है। रेड अलर्ट का मतलब है 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद है। इसके बाद कई घरों में मलबा घुस गया, गाड़ियां बह गईं। पहाड़ी-मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। गंगाजल भरने गए कांवड़िये को SDRF टीम ने बहने से बचा लिया। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है और तीन लाख से ज्यादा लोग अभी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
बकरीद आज, दिल्ली-यूपी में मस्जिदों पर ड्रोन से निगरानी:बंगाल में फ्लैग मार्च; 5 राज्यों के मुस्लिमों का प्रदर्शन- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें
देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने…
CJI बोले- बंगाल का वोटर टर्नआउट देखकर बहुत खुश हूं:SIR लिस्ट से बाहर चुनाव अधिकारियों की याचिका पर कहा- इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई रिकॉर्ड वोटिंग की…
केजरीवाल बोले-जज RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में गईं:जस्टिस स्वर्णकांता को हटाने की 10 वजह गिनाईं, आबकारी केस में खुद पैरवी की
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हाईकोर्ट जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से दिल्ली शराब घोटाला केस से…
