देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौमस विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम नेउसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई। मध्य प्रदेश के बालाघाट में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण बीते 24 घंटे में करीब 3 इंच पानी गिरा। इससे दैतबर्रा-मंगलेगांव पुल, टोंडिया नाला और थानेगांव का नाला उफान पर आ गए। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उफनते सरगी नाले को पार करते समय एक शख्स बह गया। करीब 5 किमी दूर उसका शव मिला। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिली। वहीं सक्ती जिले में लापता युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें अगले 2 दिन के मौसम का हाल 31 जुलाई: 1 अगस्त:
Related Posts
MP-UP और राजस्थान में तापमान 40°C पहुंचा, लू का अलर्ट:दिल्ली-पंजाब में 40kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी
पिछले 15 दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने तेज गर्मी पर ब्रेक लगा रखा था, लेकिन…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बारामूला में धमाका, 1 की मौत; 4 घायल
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई,…
खड़गे बोले- CBSE-NEET गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें:SIR में करोड़ों वोटर के नाम काटे, इसके खिलाफ INDIA ब्लॉक CJI को लेटर लिखेगा
INDIA ब्लॉक की 2 साल बाद हुई 7वीं बैठक में सोमवार को 25 दलों के…
