मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार चार दिनों से तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोन एक्टिव हुआ है। इसके असर से 12 अगस्त के आसपास नया लो-प्रेशर एरिया बनेगा। ऐसे में आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पास बने हवा के दबाव से पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। इसके चलते वाराणसी-कानपुर समेत 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बीते तीन दिनों के दौरान हुई बारिश से राज्य में 204 सड़कें बंद पड़ी है। मौमस विभाग ने 13 अगस्त को यलो और 14 अगस्त को भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात में मानसून के एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव होने से 7 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पाटण, साबरकांठा, बनासकांठा और पालडी समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर एक फीट तक तक पानी भरने से जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन:अभिजीत ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा; अगले शनिवार को फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान
NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर…
नए वोटर को देना होगा माता-पिता के SIR का ब्योरा:अभी केवल पुराने वोटर्स पर लागू था; चुनाव आयोग बोला- इससे पहचान-रिकॉर्ड मिलाना आसान होगा
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नए आवेदकों के लिए भी नया…
दिल्ली में गिरी मकान की सीढ़ियां:पांच लोग फंसे, फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाला, पालतु कुत्ता भी बचाया
नई दिल्ली। नॉर्थ जिले के सब्जी मंडी थाना इलाके में गुरुवार दोपहर एक मकान के…
