मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के बाद अब मानसूनी सिस्टम पश्चिमी हिस्से को भी तरबतर कर रहा है। इससे कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 6 सितंबर को भी सिस्टम की सक्रियता रहेगी। बिहार के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। इन जिलों के करीब 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बक्सर से भागलपुर तक गंगा लाल निशान से ऊपर है। पटना के गांधी घाट पर गंगा ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को यहां जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया। उत्तरप्रदेश में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। श्रावस्ती में बाइपास का करीब 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया। वहीं, बरेली में घरों के किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भर गया। उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। आज भी राज्य में बारिश के आसार हैं, जिसके चलते 3 जिलों- अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ साथ सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
अभिजीत दिपके का दावा- वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई:पत्थर फेंका; 21वें दिन अनशन, ऋतिक रोशन ने समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर चल…
NIA बोली- लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड उमर नबी था:धमाके वाली कार खुद चला रहा था; ब्लास्ट में 11 की मौत हुई थी
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट का मास्टरमाइंड आतंकी उमर उन नबी…
राहुल बोले-PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया:बार-बार NEET पेपर कराने में फेल; 9वीं आरोपी मंधारे CBI कस्टडी में भेजी गई
राहुल गांधी ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल…
