पिछले 15 दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने तेज गर्मी पर ब्रेक लगा रखा था, लेकिन अब उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और उससे लगे राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। पारा भी 40°C से ज्यादा पहुंच सकता है। इधर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र कच्छ, बिहार और झारखंड में इस हफ्ते पारा 40°C पार हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40kmph तक हो सकती है। उधर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य महाराष्ट्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर तापमान 44°C तक रिकॉर्ड किया गया है। इसके उलट पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: इस हफ्ते 40°C के पार होगा तापमान, 12 से ज्यादा शहरों में 35°C तक पहुंचा पारा पश्चिमी जिलों के अलावा पूर्वी और दक्षिण के 12 से ज्यादा जिलों में रविवार दिन का तापमान 35 से 40°C के बीच दर्ज हुआ। राज्य में अगले 4-5 दिन आसमान साफ रहने और तापमान में 3-4°C तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से भीषण गर्मी का अलर्ट, कई शहरों में पारा बढ़ा; रतलाम में सबसे ज्यादा 41°C तापमान प्रदेश में तेज गर्मी का असर शुरू हो गया है। रविवार को 5 शहरों में दिन का तापमान 40°C के पार रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा 41°C दर्ज किया गया। प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ेगी। 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: प्रयागराज दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 40°C के करीब पहुंचा यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच जाएगा। पिछले 48 घंटे की बात करें तो प्रयागराज दूसरी बार सबसे गर्म रहा। शनिवार को 37.6°C और रविवार को 39.8°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: अगले 7 दिन में 6°C बढ़ेगा तापमान; 40kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं प्रदेश में फिलहाल मौसम सूखा रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले तीन दिनों के दौरान 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, 4 दिनों में 4° तक बढ़ेगा तापमान प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में पारा 4°C तक बढ़ सकता है। कई इलाकों में तापमान 42°C के पार जा सकता है। 15 अप्रैल से हीटवेव (लू) की चेतावनी भी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम; कई हिस्सों में बारिश की संभावना प्रदेश में मौसम को लेकर राहत भरी खबर है। 13 से 15 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। हालांकि, 16 अप्रैल से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके चलते 18 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 5 दिनों में 4-6°C तक चढ़ेगा पारा, 20 अप्रैल के बाद 40°C पार होगा तापमान पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची में पारा 34.8°C पहुंच गया। आने वाले पांच दिनों में तापमान में 4 से 6°C तक बढ़ सकता है। 17 अप्रैल से कुछ स्थानों पर बादल छाने के संकेत हैं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 16-17 अप्रैल को बारिश की संभावना; आज चलेंगी तेज हवाएं, बठिंडा में 35.4°C दर्ज पंजाब और चंडीगढ़ में दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है। 16 और 17 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। अगले तीन दिनों तक 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
MP-UP और राजस्थान में तापमान 40°C पहुंचा, लू का अलर्ट:दिल्ली-पंजाब में 40kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी
