MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश:आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा

देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश हुई। यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें और फुटपाथ धंस गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारें और ट्रक पलट गए। एमपी के श्योपुर जिले में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई। मंगलवार को सिंगरौली में बिजली गिरने से किशोर की और नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटे। इससे सड़कें जाम हो गईं, रिहायशी इलाके पानी में डूब गए और गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम की खबर में आगे बढ़ने से पहले विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की यह खबर पढ़ें, जिसमें भारत समेत पूरी दुनिया में सूखे की आशंका जताई गई है संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस मौसम एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के मुताबिक भारत समेत दुनियाभर में सूखा, बाढ़, समुद्री-स्थलीय हीटवेव और मौसम के खतरनाक रूप देखने को मिल सकते हैं। देश के कृषि मंत्रालय ने राज्यों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सामान्य से कम मानसून और अल नीनो की आशंका को देखते हुए जिलास्तर पर प्लान लागू करें। पूरी खबर पढ़ें… केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 4 जून: 5 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन समेत 36 जिलों में आज अलर्ट बारिश का अलर्ट, तापमान 40°C से नीचे आया मध्य प्रदेश में हीटवेव का असर लगभत खत्म है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेश के 36 जिलों में तेज आंधी, बारिश का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा जिलों में 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 5 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, 70kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी राजस्थान में आज नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 70kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों का तापमान 40°C से ज्यादा, 7 दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी बिहार में मंगलवार को 4 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। कैमूर 41.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। आज 5 जिलों कैमूर, रोहतास (डेहरी), औरंगाबाद, गया और पटना में हीटवेव का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है हरियाणा में दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने से मौसम बदला है। आज 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी में बारिश और 50-60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कल भी राज्य के अधिकतर हिस्से में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version