NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके सही जवाब बता दिए थे। CBI कुलकर्णी को ही लीक मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक कुलकर्णी लातूर का रहने वाला हैं। केमिस्ट्री का डोमेन एक्सपर्ट हैं। कई सालों तक NEET पेपर तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा भी रहा हैं। कुलकर्णी को पेपर तक सीधी पहुंच थी। वह पुणे में अपने घर पर कोचिंग क्लास चलाता था। जहां वो पहले ही NEET पेपर में आने वाले सवालों का जवाब कैंडिडेट्स को बता देता था। 3 मई के पेपर से पहले अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से कई स्टूडेंट्स लीक पेपर दिया। इधर, पेपर लीक से दुखी दिल्ली की 20 साल की लड़की और यूपी के लखीमपुर खीरी के 21 साल के युवक और गोवा के 17 साल के लड़के ने फांसी लागकर सुसाइड कर लिया है। टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर हुआ था लीक पेपर CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसे प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दैनिक भास्कर ये दावा नहीं करता है कि ग्रुप में डाला गया पेपर NEET का लीक हुआ पेपर ही है। टेलीग्राम ग्रुप पर 1 मई की रात करीब 11:30 बजे डाले गए पेपर की PDF फाइल ओपन करने पर 12 नंबर का सेट दिखता है। इसकी पड़ताल करने के लिए हमने NEET के सेट नंबर-12 का पेपर निकाला। लीक बताए पेपर और NEET के पेपर में एक जैसे सवाल NEET के पेपर में सवाल नंबर 5 में एक बॉल के वर्टिकली ऊपर जाने और उसके बैक आने को लेकर वेलोसिटी और टाइम बताने के लिए फिगर बनाया गया है। ये सवाल लीक पेपर और असली पेपर में 100% मैच कर रहा है। इस पेज के दूसरे सवाल भी पूरी तरह से मैच कर रहे हैं। नंबर-23 और 24 भी वही हैं, जो प्राइवेट माफिया के पेपर में है। यहां तक कि सवाल नंबर भी वही है। सवाल नंबर-23 में लिखा है कि मोनोक्रोमेटिक लाइट की किरण एक प्रिज्म ABC से गुजर रही है। इस सवाल के साथ प्रिज्म की फोटो बनी है। लीक पेपर और असली पेपर में वही फोटो है। यहां तक कि सवाल के चारों ऑप्शन भी एक ही हैं। यानी ऑप्शन नंबर 1 में 40 डिग्री, ऑप्शन 2 में 45 डिग्री, ऑप्शन 3 में 55 डिग्री और ऑप्शन 4 में 35 डिग्री लिखा है। यही चारों ऑप्शन लीक हुए पेपर में भी हैं। इसके बाद सवाल नबर-24 में जो सर्किट बनाया गया है, वही लीक पेपर और असली पेपर में भी है। 402 मेंबर का ग्रुप, पासवर्ड से लॉक प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप में कुल 402 मेंबर हैं। इसे 2024 में ही पेपर लीक के लिए बनाया गया था। 1 मई को पेपर अपलोड करने से पहले एडमिन प्राइवेट माफिया ने मैसेज में लिखा था कि हम जल्द ही फुल पेपर अपलोड कर रहे हैं। उसका पासवर्ड है LeakMafia@9466 है। इस मैसेज के कुछ देर बाद ही रात में करीब 11:38 बजे लीक पेपर ग्रुप में डाल दिया गया। इसके बाद दूसरा मैसेज लिखा गया- जो पेपर हमने भेजा है। उसे सॉल्व कर लो। 99.99 प्रतिशत चांस है कि यही पेपर में आएगा। पेपर लीक से दुखी 3 NEET कैंडिडेड ने सुसाइड किया CBI कोर्ट में 5 आरोपियों की पेशी, 7 दिन की कस्टडी मिली पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल और गुरुग्राम के यश यादव को हिरासत में लिया है। CBI को इनकी 7 दिन की कस्टडी मिल गई है। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नीतू सिंह ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान स्पेशल CBI जज अजय गुप्ता के सामने दलील दी कि पुलिस कस्टडी मांगने की पहली वजह इस बड़ी साजिश का पता लगाना है क्योंकि लीक हुआ क्वेश्चन पेपर पूरे देश में फैलाया गया था। उनकी कस्टडी मांगने की दूसरी वजह यह पता लगाना है कि रैकेट की पहुंच कहां तक है और कितने सरकारी कर्मचारी और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोग इस काम में शामिल हैं। CBI के वकील की दलीलें… ———————————— ये खबर भी पढ़ें… NEET पेपर लीक, शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए, राजस्थान पुलिस बोली- गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा NEET पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दिल्ली में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा:एम्स की चेतावनी- लक्षणों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। विश्व…
गुजरात में तेज बारिश से बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू:महाराष्ट्र के भिवंडी में 3 फीट पानी भरा, दुकानें बंद; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, रोड बंद
मानसून देश के सभी राज्यों में पहुंच चुका है। गुजरात में शुक्रवार रात और शनिवार…
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार; 1 की मौत
ओडिशा के मयूरभंज जिले के सरकारी आदिवासी आवासीय स्कूल में खाना खाने के बाद 100…
