PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाई:कल राहुल और CJP ने जेन-जी वोट कटने की बात कही, 2029 में 36.74 करोड़ यही वोटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए। मोदी इस जेन-जी प्रोग्राम में तब पहुंचे हैं, जब एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन-जी के वोटों के अधिकार छीने जाने की बात कही थी। कांग्रेस लीडर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मुद्दा उठाया था। राजनीतिक दलों के बीच जेन-जी इसलिए अहम हैं, क्योंकि 2029 के आम चुनाव में 36.74 करोड़ वोटर यही होंगे। यानी देश की कुल आबादी का 26%। भजन क्लबिंग के दौरान पीएम मोदी की तस्वीरें… पीएम ने ऑस्ट्रेलिया और मन की बात में किया जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में भजन क्लबिंग ट्रेंड का जिक्र किया था। उन्होंने तारीफ की थी कि कैसे भारत की नई पीढ़ी अपनी जड़ों और आस्था को आधुनिक जीवनशैली के साथ खूबसूरती से जोड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा था कि भजन क्लबिंग ट्रेंड को हमारी जेन-जी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। इससे पहले जनवरी 2026 में मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने इस ट्रेंड की जमकर सराहना की थी। कभी स्लैंग कभी रील्स, जेन-जी से ऐसे जुड़ रहे पीएम मोदी देश का हर चौथा वोटर जेन-जी राहुल का आरोप- चुनाव आयुक्त ने वोट चोरी की राहुल गांधी ने गुरुवार को 55 मिनट चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। मैंने उनके मुख्य चुनाव आयुक्त बनने का विरोध किया था। राहुल से सवाल पूछा गया कि SRI में जेन-जी के लिए अपना नाम जुड़वाना मुश्किल हो रहा है। तब राहुल ने कहा- वोट चुराया गया और इसके बाद जो सांसद सदन में आए, उनका बनाया कानून भी गैरकानूनी होगा। 6 महीने के भीतर सच आपके सामने आ जाएगा। पढे़ं पूरी खबर… अब जानिए भजन क्लबिंग क्या ‘भजन क्लबिंग’ युवाओं, विशेषकर जेन-जी के बीच एक तेजी से उभरता हुआ स्प्रिचुअल ट्रेंड है। यह पारंपरिक भजनों और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी ‘वाइब’ और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत करने का एक नया तरीका है। —————————— पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री: अगले साल 7 राज्यों में चुनाव, इनमें 22% वोटर जेन-जी, यूपी में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।” पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *