बंकिमचंद्र के वंशज बोले-सोनिया ने वंदे मातरम् का अपमान किया:बिना शर्त माफी मांगें; कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत रोकने का इशारा किया था

बंगाल के नैहाटी से BJP विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने वंदेमातरम् के अपमान पर सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। दरअसल, सोनिया ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को रुकवाने का इशारा किया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। चटर्जी का दावा है कि सोनिया ने वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाने को लेकर असहजता दिखाई और इसे रोकने की बार-बार कोशिश की। BJP विधायक चटर्जी ने सोनिया गांधी के नाम एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने खुद को आम नागरिक, देशभक्त और बंकिमचंद्र का सीधा वंशज बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण उन्हें गहरा दर्द है। उन्हें गुस्सा आ रहा है क्योंकि ये शहीदों का अपमान है। पहले देखिए कांग्रेस मुख्यालय की वीडियो क्लिप… चटर्जी बोले- कांग्रेस ने ऐतिहासिक गलती दोहराई चटर्जी ने जो लेटर लिखा है उसमें कहा है कि 15 अगस्त की घटना केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक गलती को बेशर्मी से दोहराना है। उन्होंने अरविंद की उस बात का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने वंदे मातरम को देश को ‘देशभक्ति के धर्म’ में दीक्षित करने वाला मंत्र बताया था। 5 पॉइंट में पढ़ें, लेटर में और क्या है… कांग्रेस की ‘दोहरी नीति’ पर सवाल उठाया सुमित्रो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘दोहरी नीति’ कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा- “1937 में पार्टी ने मोहम्मद अली जिन्ना की आपत्तियों के आगे झुककर उसी साल अक्टूबर में गीत को छोटा कर दिया था। उस समझौते की परछाई एक बार फिर कांग्रेस के आचरण में दिखाई दे रही है।” चटर्जी ने कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के छात्र संगठन छात्र परिषद के नारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद ‘मंत्र मोदेर संजीवन, वंदे मातरम’ नारे का इस्तेमाल करती है। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि पार्टी की टॉप लीडरिशप इसी गीत को लेकर असहज क्यों है। वंदे मातरम किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं सुमित्राे ने अपने लेटर में लिखा है कि वंदे मातरम किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। यह देश की सामूहिक स्मृति, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर विरासत और शहीदों के खून और बलिदान से मिला पवित्र राष्ट्रीय प्रतीक है। इस गीत का सम्मान करना भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास का सम्मान करने के बराबर है। इस घटना से पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। कर्नाटक में सोनिया के खिलाफ FIR भी हुई बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने दिल्ली में कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विकास का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो वह कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम् के अपमान पर 3 साल सजा वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम के दौरान पूरा वंदे मातरम गाया जा रहा था। शुरुआत के कुछ देर बाद ही सोनिया इसे लेकर असहज होने लगीं। उन्होंने गीत रोकने का इशारा किया। भाजपा ने X पर लिखा- राहुल भी पूरे गायन के दौरान परेशान दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *