उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस बीच, गोरखपुर में बिना सील की मतपेटी मिलने पर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर एक शख्स के फाइल लेकर अंदर जाने के दौरान ‘वोट चोर’ के नारे लगे। पटना में जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर नजर है। मोकामा विधायक अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। उनके आवास पर नतीजों से पहले एक लाख गुलाब जामुन बनाए गए हैं। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन के चलते जदयू ने 24 अक्टूबर को अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चारों राज्यों में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर 55.24% वोट पड़े। बिहार की 8 सीटों में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% मतदान हुआ। महाराष्ट्र की 5 सीटों पर कुल 72.96% वोटिंग दर्ज की गई। कर्नाटक की चार सीटों में दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 73.58%, पश्चिम स्नातक में 75.62%, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 86.97% और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98% मतदान हुआ।
Related Posts
असोला भाटी की झील के किनारे योग करेंगी रेखा गुप्ता:हरित जीवनशैली का संदेश देंगी,- पौधारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण कार्यों का भी लेंगी जायजा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली…
नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने सुसाइड किया:किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे; पत्नी भी पूर्व IAS, बेटे के पास देहरादून में थीं
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा में सुसाइड कर लिया। उनकी उम्र…
FMGE परीक्षा में धांधली का आरोप:भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में उतरी AAP; केजरीवाल बोले- यह भारत के भविष्य की लड़ाई
देश में डॉक्टरों की भारी कमी के बीच नई दिल्ली के गौतम नगर स्थित महाराजा…
