अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली स्थित असोला भाटी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में शामिल होंगी। नीली झील के प्राकृतिक और हरित वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं योगाभ्यास कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य योग, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के महत्व को एक साथ रेखांकित करना है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत : रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है, जो आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। आज दुनिया के सैकड़ों देशों में करोड़ों लोग योग कर भारत की इस महान परंपरा का सम्मान कर रहे हैं। योग कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सेंचुरी परिसर स्थित विकसित भारत नर्सरी का निरीक्षण करेंगी। यहां वह विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधों, जैव विविधता संरक्षण गतिविधियों और हरित क्षेत्र विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा असोला क्षेत्र और दक्षिणी रिज में चल रहे पौधारोपण अभियानों की प्रगति का भी जायजा लेंगी। योग के साथ हरियाली का संदेश
Related Posts
भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा:’टूलकिट गैंग’ की फितरत सब जानते हैं; राहुल बोले- एक साल में मोदी की विदाई तय
राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को…
यूपी-बिहार में आंधी-बिजली से 24 घंटे में 31 मौतें:दिल्ली में ओले गिरे, हरियाणा में तूफान से 15 हजार पेड़ उखड़े; राजस्थान-हिमाचल में पारा गिरा
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल…
मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में री-नीट एग्जाम की तारीफ की:कहा- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल हर चुनौती से निपटने की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET-UG री-एग्जाम के सुचारू…
