‘आर्ट ऑफ लिविंग’ 10 मई को स्थापना के 45 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर 13 मई को 70वां जन्मदिवस मनाएंगे। इन दो आयोजनों के ऐतिहासिक संयोग पर बेंगलुरु में महाआयोजन होने जा रहा है। वैश्विक समागम में 182 से अधिक देशों के प्रतिभागी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होंगे। 10 मई से शुरू हो रहे आयोजन 26 मई तक चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साक्षी बनेंगे। वे 10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और शुभकामनाएं देंगे। पीएम मेडिटेशन हॉल ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मेंटल हेल्थ, रूरल डेवलपमेंट, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। आयोजनों की शृंखला: 7 बिम्सटेक देशों के युवा नेता लीडरशिप का अनुभव लेंगे क्या है आर्ट ऑफ लिविंग… श्रीश्री रवि शंकर ने 1981 में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की स्थापना की थी। अब यह वैश्विक, स्वयंसेवक-आधारित मानवीय और शैक्षिक संगठन है। संस्था ‘सुदर्शन क्रिया’ जैसी बदलाव लाने वाली श्वास तकनीकों और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी पहलों के जरिये 1 अरब जीवन को स्पर्श कर चुकी है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को…
मानसून बिहार पहुंचा, 8 दिन में 17 राज्य कवर:2-3 दिन में झारखंड-छत्तीसगढ़ पहुंचेगा; यूपी-बिहार में आंधी और बिजली गिरने से 9 की मौत
मानसून ने गुरुवार को बिहार में एंट्री कर ली है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में…
कांग्रेस बोली- कर्नाटक CM बदलने की खबरें सिर्फ अटकलें:दावा- राहुल ने सिद्धारमैया से इस्तीफा मांगा, मुख्यमंत्री बोले- शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा
कर्नाटक का मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच मंगलवार को सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम…
