नई दिल्ली। दिल्ली के साउथ जिले के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक ही परिवार के 9 सदस्य भी शामिल हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, होटल में लगी आग कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में कई विदेशी नागरिकों की भी जान गई है, जबकि कई अन्य घायल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 9 लोगों की मौत से परिजनों का बुरा हाल राहत एवं बचाव अभियान के दौरान दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एम्स में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया के साथ पोस्टमार्टम किया जा रहा है, ताकि शवों को जल्द परिजनों को सौंपा जा सके। एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है। उधर, पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध संचालन के आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच तेज कर दी है।
Related Posts
राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी
भाजपा और कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी…
मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे:मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में…
मिरांडा हाउस में एडमिशन की हर उलझन का मिलेगा समाधान:छात्राओं-अभिभावकों के लिए विशेष हेल्पडेस्क, रोजाना 500 अभ्यर्थियों को मिलेगी प्रवेश सुविधा
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्राओं और उनके…
