ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें 11 पंजाबी शामिल हैं। इन लोगों की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। इस दौरान उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, पंजाब सरकार की टीमें भी उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। उनके लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है, जिनमें एक टेंपो ट्रैवलर और कुछ गाड़ियां है। इन जिलों के रहने वाले हैं लोग मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जो लोग डिपोर्ट किए गए हैं, वह जांलधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर के रहने वाले हैं। सीएम भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के नियम तोड़े हैं, जिस वजह से उन्हें डिपोर्ट किया गया है। इन लोगों की पहचान जसवंत सिंह (34 वर्ष), अंग्रेज सिंह (32 वर्ष), सतिंदरजीत सिंह शेरगिल (31 वर्ष), गुरप्रीत सिंह संधू (30 वर्ष), जगजीत सिंह (35 वर्ष), जसप्रत सिंह (35 वर्ष), निर्मल सिंह (38 वर्ष), श्रुति शर्मा (35 वर्ष), रणजी सिंह (35 वर्ष), हरप्रीत सिंह (41 वर्ष) और गगनदीप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पहले अमेरिका से डिपोर्ट किए गए थे पंजाबी अमेरिका ने एक साल पहले नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को जबरन डिपोर्ट कर दिया था। अमेरिकी एयरफोर्स का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर इन्हें लेकर अमृतसर में एयरफोर्स के एयरबेस पर उतरा था। इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। इनके कुछ परिवार और 8-10 साल के बच्चे भी थे। अमृतसर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों का वेरिफिकेशन किया गया। यहां से इमिग्रेशन और कस्टम से क्लीयरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। करीब साढ़े 3 घंटे बाद US एयरफोर्स विमान वापस लौट गया था।
Related Posts
मिरांडा हाउस में एडमिशन की हर उलझन का मिलेगा समाधान:छात्राओं-अभिभावकों के लिए विशेष हेल्पडेस्क, रोजाना 500 अभ्यर्थियों को मिलेगी प्रवेश सुविधा
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्राओं और उनके…
मानसून कमजोर, देश के 40% हिस्से में बारिश की कमी:राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात-कर्नाटक के ऊपर बादल नदारद; 7 दिन से तेलंगाना में अटका मानसून
जून के तीसरे सप्ताह में भी मानसून देश के बड़े हिस्से को कवर नहीं कर…
SIR को लेकर दिल्ली पहुंची कांग्रेस:गोदियाल बोले- बेवजह नाम काटे जा रहे, 1 व्यक्ति 100 आपत्तियां लगा रहा; कल देहरादून में बैठक
उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग…
