नई दिल्ली। दिल्ली को साफ, स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को सिविल लाइंस क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहांगीरपुरी स्थित 2000 टीपीडी क्षमता वाले निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट प्लांट का दौरा किया और वहां मौजूद कचरे के बड़े ढेरों पर नाराजगी जताई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएंडडी कचरे के निस्तारण के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और लंबित कचरे को जल्द से जल्द हटाया जाए। उन्होंने प्लांट परिसर में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चारों ओर कवरिंग शीट लगाने तथा वाटर स्प्रिंकलर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर हरियाली बढ़ाने और परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया। एफसीटीएस केंद्रों को मॉडल बनाने की कवायद निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मॉडल टाउन के प्रिंसेस रोड और दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित एफसीटीएस केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने मॉडल टाउन केंद्र को मॉडल एफसीटीएस के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों के आसपास निगम की अतिरिक्त भूमि को चिन्हित कर उसके व्यावसायिक उपयोग और राजस्व बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने को कहा। इस दौरान सिविल लाइन्स जोन के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, प्रमुख अभियंता पीसी मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली को साफ, स्वच्छ, हरित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध आयुक्त ने कहा, दिल्ली नगर निगम शहर को साफ, स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी जोन में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
सबरीमाला केस, जस्टिस नागरत्ना बोलीं-वॉट्सएप यूनिवर्सिटी से जानकारी नहीं चाहिए:थरूर के आर्टिकल के जिक्र पर CJI ने कहा- लेख पर्सनल ओपिनियन
केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से…
PM मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे:दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में विशेष पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की गायों की सेवा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने…
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जेन-जी…
