कुरुक्षेत्र जिले के थाना सदर थानेसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर खानपुर कोलियां के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार अचानक डिवाडइर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बृजभूषण(83), उनकी पत्नी कांता(80) और भारत के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली के नागलोई इलाके के बताए जा रहे हैं। बेटा गंभीर रूप से घायल हादसे में बृजभूषण का बेटा तरुण(53) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए शाहाबाद आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, चारों दिल्ली नंबर की होंडा अमेज कार (DL 2C AW 2739) में होकर दिल्ली से आज दोपहर करीब एक बजे रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर भारत चला रहा था। जैसे ही गाड़ी हाईवे पर खानपुर कोलियां के पास पहुंची, तो अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। दिल्ली में परिजनों को किया सूचित हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सदर थानेसर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बृजभूषण, उनकी पत्नी कांता और भारत को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में बृजभूषण के बेटे तरुण को गंभीर चोटों आई है। जिसके चलते उसे शाहाबाद स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार तरूण की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शवों को एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनके आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Related Posts
सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं:यहां ब्रह्मचारी देवता, महिलाएं क्यों आना चाहती हैं; SC ने कहा- करोड़ों की आस्था को गलत ठहराना मुश्किल
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में…
MP-UP, राजस्थान में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे:खराब मौसम से केदारनाथ यात्रा 3 घंटे रुकी रही; बीकानेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में…
दिल्ली जिमखाना क्लब ने सरकार से दूसरी जगह जमीन मांगी:केंद्र ने 27.3 एकड़ जमीन वापस मांगी थी, 5 जून तक खाली करने का ऑर्डर
केंद्र सरकारी की 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बनाई गई जनरल कमेटी…
