दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि अब उनकी तरफ से कोई भी सरकार से बात करने नहीं जाएगा, बल्कि सरकार को ही जंतर-मंतर पर बात करने के लिए आना होगा। जंतर-मंतर पर मंगलवार शाम से प्रदर्शनकारी फिर बढ़ गए हैं। धरने पर वे लोग भी नजर आए जो 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए थे। वहीं CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए सोनम वांगचुक के अनशन का आज 25वां दिन है। उन्हें मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने वांगचुक से बातचीत की पहल की है। मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की। कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… 21 जुलाई के 5 बड़े अपडेट्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 2 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में रायगढ़ा के स्कूल हॉस्टल में सीनियर स्टूडेंट्स ने ने 9वीं के 27 जूनियर्स को पीटा, FIR दर्ज
ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार के एक रेजिडेंशियल स्कूल में 10वीं क्लास के छात्रों…
NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास:पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप, 720 में 715 नंबर; 138 स्टूडेंट्स को 690+ मार्क्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर…
कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे:बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के…
