दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि अब उनकी तरफ से कोई भी सरकार से बात करने नहीं जाएगा, बल्कि सरकार को ही जंतर-मंतर पर बात करने के लिए आना होगा। जंतर-मंतर पर मंगलवार शाम से प्रदर्शनकारी फिर बढ़ गए हैं। धरने पर वे लोग भी नजर आए जो 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए थे। वहीं CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए सोनम वांगचुक के अनशन का आज 25वां दिन है। उन्हें मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने वांगचुक से बातचीत की पहल की है। मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की। कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… 21 जुलाई के 5 बड़े अपडेट्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 2 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मानसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा:देशभर में हीटवेव खत्म; राजस्थान के 3 जिलों में ओले गिरे, एमपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में…
जमीन से 15km ऊपर चल रही हवाओं ने रोका मानसून:6 दिन से तेलंगाना में अटका, अगले हफ्ते मध्य प्रदेश-यूपी पहुंचने की उम्मीद
मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से छत्तीसगढ़,…
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय नाविक के ब्रेन, फेफड़े-दिल निकाले:पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 22 कट मिले, 55 दिन पहले शिप पर मौत हुई थी
वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय नाविक राकेश चौहान (33) की बॉडी…
