INDIA ब्लॉक की 2 साल बाद हुई 7वीं बैठक में सोमवार को 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअली जुड़े। मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। NEET और CBSE की गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, वह तुरंत इस्तीफा दें। खड़गे ने कहा कि SIR में करोड़ों वोटर के नाम कटे। SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर CJI को लेटर लिखेंगे। सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। गठबंधन हर 2 महीने में और मानसून सत्र के दौरान भी बैठक करेगा। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी। बैठक की 8 फोटोज यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस-राहुल के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी थी। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है। पोस्टर मामले की 2 तस्वीरें… पवार बोले- सभी सीनियर से चर्चा करके समाधान निकालेंगे INDIA ब्लॉक की पिछली बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में खड़गे के घर पर हुई थी। यानी, पूरे 2 साल के बाद गठबंधन के नेता एकसाथ जुटे। इस बैठक पर NCP-SCP चीफ शरद पवार ने कहा कि मौजूदा समय में ब्लॉक के सभी दलों को एकजुट रखना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, वहीं दूसरी तरफ वे दल हैं जो उसके नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते। ऐसे सभी दल साथ आए हैं। गठबंधन के भीतर मौजूद मतभेदों को दूर करने के सभी सीनियर लोगों से बातचीत की जाएगी और कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। पवार ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इसका रास्ता निकलेगा। अगले 2-3 सालों में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, इसलिए यह समय सभी सहयोगी दलों को साथ रखने और गठबंधन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। 3 साल में INDIA ब्लॉक से 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं खड़गे ने कहा कि आज की बैठक में 25 पार्टियां शामिल हुई हैं। वहीं, INDIA ब्लॉक से बीते 3 साल में 3 पार्टियां अलग हो चुकी हैं। इनमें JDU 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, AAP दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान और DMK हाल में हुए तमिलनाडु चुनाव के बाद ब्लॉक से दूर हुई। INDIA ब्लॉक की बैठक से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
बवाना की कूलर फैक्ट्री में भीषण आग:रेस्क्यू कर 9 लोगों को सुरक्षित निकाला, फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
आउटर दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर 5 स्थित डीएसआईआईडीसी की एक कूलर बनाने…
पंजाब- एअर इंडिया फ्लाइट एक सफर में दो बार फंसी:पहले तकनीकी खराबी से 15 मिनट बाद दिल्ली लौटी, फिर बारिश से पहली बार में नहीं हुई लैंडिंग
दिल्ली से हलवारा आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-481 शनिवार को एक ही यात्रा…
दिल्ली में बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड:बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाया, सुसाइड नोट मिला, पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार
नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर थाना इलाके में पत्नी से परेशान एक…
