खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। दोनों भोपाल में सुरक्षित उतरे। यूपी में आंधी-बारिश जारी है। कानपुर, सुल्तानपुर और बाराबंकी समेत 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में जालौन सबसे गर्म शहर रहा। सुल्तानपुर में पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। राजस्थान के दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। रविवार को खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से 40 मिनट तक जाम रहा। हरियाणा के सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। उत्तराखंड के भी 11 जिलों में बारिश हुई। नैनीताल, देहरादून और अल्मोड़ा में ओले भी गिरे। जम्मू-कश्मीर के लघामा में लैंडस्लाइड के बाद बारामूला-उरी नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को उरी की ओर बांदी-परानपिलन-दाची मार्ग से डायवर्ट किया गया है। आंधी-बारिश के बीच तेज गर्मी और हीटवेव भी जारी है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में 44.8°C और महाराष्ट्र के वर्धा में 43.5°C तापमान दर्ज किया गया। मैप में देखिए देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल अगले 2 दिन के मौसम का हाल राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 राज्यों में आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 5 मई: 6 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थानः राजस्थान के 27 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, पेड़ गिरने से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे जाम राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। रविवार को दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मानपुर चौराहे के पास पेड़ टूटकर गिर गया। इसके कारण करीब 40 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः 64 जिलों में आंधी का अलर्ट, 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी और बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में आंधी चली, जिसके बाद तेज बारिश हुई। आज भी राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज कई जिलों में 60kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें.. मध्यप्रदेशः 34 जिलों में आंधी-बारिश, 6 में ओले गिरेंगे, भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में भी अलर्ट मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है। 4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश और 6 में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओले गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *