दिल्ली नगर निगम की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कवायद में महापौर प्रवेश वाही ने सोमवार को वार्ड संख्या 167 (खिचड़ीपुर) और वार्ड संख्या 168 (पटपड़गंज) का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ निगम अधिकारी और स्थानीय पार्षद मौजूद रहे। महापौर ने खिचड़ीपुर में वरिष्ठ नागरिक केंद्र के विकास और पार्कों की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर करने के तत्काल निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम विद्यालयों का जायजा लिया और शौचालयों, पंखों और पेयजल जैसी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सुलभ शौचालयों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के आदेश महापौर ने जोर देकर कहा कि स्कूल खुलने से पहले हर निगम विद्यालय में आरओ आधारित स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। वहीं सुलभ शौचालयों के बाहर फैले अतिक्रमण को उन्होंने तत्काल हटाने के आदेश दिए। सफाई योद्धाओं का सम्मान महापौर ने चिलचिलाती गर्मी में जुटे सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा, सफाई कर्मचारी निगम की नींव हैं। उन्हें गर्मी से बचाने के लिए ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएं। उन्होंने आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी बल दिया। महापौर ने स्पष्ट किया कि दिल्ली को स्वच्छ बनाने का संकल्प जन भागीदारी से ही पूरा होगा।
Related Posts
अरविंद केजरीवाल ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल:पट्रोल पंपों पर की ड्राइवरों से बात, बोले- ई-20 पेट्रोल से घट रहा वाहनों का माइलेज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार…
दिल्ली में मिक्सर-ग्राइंडर से हलवाई के हाथ काटने की कोशिश:शादी के बकाया पैसे मांगने पर विवाद; छत पर बांधकर पीटा; दो नाबालिग भी गिरफ्तार
दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर…
कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े:जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी, कहा- हड़ताली छात्रों को बारिश से बचाना है
नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर…
