बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3 दिन से गुजरात में जमकर बारिश करवा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज भी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। रेड अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 24 घंटों में 115.6mm से 204.4mm के बीच तक बारिश हो सकती है। प्रभावित इलाकों में NDRF की 17 और SDRF की 33 टीमें तैनात की गई हैं। सूरत में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। यहां के अंबिका में 14 घंटे में 465mm बारिश हुई। IMD ने चेतावनी दी कि अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे और लोअर दिबांग वैली में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, मध्य महराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल में ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, ओडिशा, असम में कई नदियां खतरे के निशान के करीब या फिर उससे ऊपर बह रही हैं। इससे किनारे पर बसे लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग में अगस्त महीने के लिए जारी पूर्वानुमान में यह दावा किया है कि मानसून का दूसरा हिस्सा कम बारिश वाला रहेगा, यानी अगस्त-सितंबर में औसत से कम बारिश होगी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… दिल्ली में बढ़े इन्फ्लूएंजा के मरीज मानसून की बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए हैं। AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया मानसून के दौरान तापमान कम हो जाता है। तापमान में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा फैल रहा है। मरीजों को गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल
Related Posts
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी:1937 के फैसले का पालन करेगी, वेणुगोपाल बोले- भाजपा के लिए ये भावनात्मक नहीं, राजनीति मुद्दा
कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी…
भास्कर अपडेट्स:कैबिनेट सेक्रेटरी सोमनाथन और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन को एक साल का एक्सटेंशन मिला
कैबिनेट सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन को बुधवार को सर्विस में…
बेहतर मनुष्य व पृथ्वी, दोनों अलग लक्ष्य नहीं- विजेंद्र गुप्ता:वाइस चांसलर्स कॉन्क्लेव-2026 में विधानसभा उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर दिया जोर
फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में आयोजित वाइस चांसलर्स कॉन्क्लेव-2026…
