दिल्ली के IVF सेंटर पर बच्चे बदलने का आरोप लगाने वाले गुरुग्राम के कपल राहुल राठौर और उनकी पत्नी मीनू ने कई बड़े खुलासे किए हैं। दोनों एक रियल एस्टेट कंपनी के फाउंडर है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रसाशन चाइल्ड ट्रैफिकिंग कर रहा है। हमारा बच्चा मोटी रकम लेकर किसी दूसरे कपल को बेचा गया। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें करोड़ों रुपए का लालच दिया गया। जब इससे इनकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने तक की धमकी दी। मीनू का कहना है कि पुलिस ने भी मामले में अस्पताल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी के रहने वाले इस कपल के यहां जनवरी में 2 जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ था। दावा है कि जब परिवार के किसी मेंबर की शक्ल बच्चियों से नहीं मिली तो उन्होंने DNA टेस्ट कराया। लैब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चियों का बायोलॉजिकल मैच न तो अपनी मां से हुआ और न ही पिता से। पहले जानिए कपल ने क्या आरोप लगाए…. अस्पताल ने बच्चों की सौदेबाजी की पीड़ित राहुल राठौर और उनकी पत्नी मीनू का कहना है कि IVF प्रक्रिया में डबल-विटनेसिंग और बारकोडिंग होती है। दो डॉक्टरों और एक एक्सपर्ट की मौजूदगी में ही भ्रूण ट्रांसफर होता है। ऐसी स्थिति में डीएनए टेस्ट फेल हो कोई ह्यूमन एरर नहीं है। इन्होंने हमारे DNA से बने बच्चे का सौदा किया है। मीनू राठौर का कहना है कि उन्होंने जिस बच्चे को जन्म दिया, वह उनका नहीं है। उनका अपना बच्चा दिल्ली के अस्पताल ने बेच दिया। अगर हमारा बच्चा अस्पताल लौटा देगा तो वे इन दोनों बच्चियों को भी पालने को तैयार है। चुप रहने को करोड़ों का ऑफर पीड़ित कपल का आरोप है कि जब उन्होंने डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन से लिखित जवाब मांगा, इसके बाद उन्होंने डराया-धमकाना शुरू कर दिया। मामले को निपटाने के लिए करोड़ों रुपयों का ऑफर भी दिया गया। जब राहुल राठौर का कहना है कि जब रुपए जब समझौता करने से इनकार किया तो उन्हें धमकी मिलनी शुरू हो गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की राहुल राठौर का कहना है कि ये मामला चाइल्ड ट्रैफिकिंग और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। पुलिस में शिकायत देने के बाद भी अब तक अस्पताल प्रशासन को गिरफ्तार नहीं किया गया। जब अस्पताल की शिकायत करने पर उन्हें धमकी मिलने लगी तो भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पढ़िए IVF ट्रीटमेंट से लेकर बच्चियों के जन्म तक की कहानी… —————— यह खबर भी पढ़ें… IVF से हुई जुड़वां बेटियों को अपना मानने से इनकार:गुरुग्राम में कपल बोला-शक्ल नहीं मिलती, DNA टेस्ट में 0% मैच; दिल्ली सेंटर पर FIR कराई हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले कपल ने राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित आईवीएफ (IVF) सेंटर पर बच्चों की अदला-बदली का आरोप लगाया है। पीड़ित कपल राहुल और मीनू राठौर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-111 स्थित लग्जरियस पुरी डिप्लोमेटिक ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
Related Posts
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन विश्वास:चोरी- गुम हुए 532 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, साइबर ठगी से बचने की दी जानकारी
दिल्ली पुलिस की ईस्टर्न रेंज ने ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए…
राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म, पारा 46.8°C:यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार में बारिश का अलर्ट, चार धाम यात्रियों से यात्रा टालने की अपील
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। रविवार को चारों राज्यों के…
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली सीएम ने किया पौधारोपण:18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का लोकार्पण, बोलीं- प्रदूषण को लेकर गंभीर नहीं रही पूर्व सरकार
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीएम…
