हरियाणा में सोमवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। अकेले गुरुग्राम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 75 एमएम पानी बरसा। यहां राजीव चौक, सुभाष चौक, जेल चौक, इफ्को चौक, हीरो होंडा चौक, NH 48, शंकर चौक, खेड़कीदौला टोल और सोहना रोड पर 3 से 4 फीट पानी भर गया। कुछ जगह कारें तैरती नजर आईं। राजीव चौक पर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जाम की स्थिति रही। इसमें स्कूल बसें और एंबुलेंस फंसी रहीं। डेडबॉडी लेकर जा रहा मध्यप्रदेश का परिवार भी फंसा रहा। हालात को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कल यानि 25 अगस्त को प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में ऑनलाइन क्लासें लगेंगी। उधर, फरीदाबाद-सोनीपत में भी बारिश से सड़कों पर पानी भरने से कई दोपहिया वाहन बंद हो गए। जलभराव से लोग परेशान होते रहे। इनके अलावा नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिले के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। बारिश के कारण जिलों में बने हालात के PHOTOS… सोनीपत-फरीदाबाद के कई एरिया में जलभराव तेज बरसात के कारण फरीदाबाद के चार्मवुड विलेज और सोनीपत में गीता भवन चौक पर भी 3 फीट तक पानी भर गया। इसमें कई दोपहिया वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोग धक्का लगाकर बाहर निकालते दिखे। सोनीपत में दोपहर एक बजे के आसपास एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मुरथल में हरियाणा रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर के सामने और मुरथल थाने के बाहर पानी भर गया। सोनीपत शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले सेक्टर-14 और 15 में भी पानी में फंसकर कई वाहन बंद हो गए। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ED टीम TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची, प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में समन दिया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर…
UP में आंधी-तूफान, 104 लोगों की मौत:80kmph की आंधी में उड़ा शख्स, राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट; MP भी हीटवेव की चपेट में
देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या…
संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई कल:सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं; पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग का आरोप
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है…
