मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ट्रफ एक्टिव होने से रविवार को जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं। यानी आने वाले दिनों में बारिश का असर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बढ़ सकता है। यूपी में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 92 गांवों में फसलें खराब हो गई हैं, जबकि 26 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। इन गांवों को दूसरे इलाकों से जोड़ने वाली सड़कें भी डूब गई हैं। बिहार में गंगा नदी बक्सर से लेकर भागलपुर तक उफान पर है। पटना के गांधी घाट और हाथीदह समेत कई प्रमुख स्थानों पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बक्सर में गंगा नदी वार्निंग लेबल को पार कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। यहां प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। इस सिस्टम के असर से 26 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में कुल 125 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा मंडी में 62, कुल्लू में 31, शिमला में 10, चंबा और कांगड़ा में 8-8, ऊना में 4, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में 1-1 सड़क बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 29 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
हाईकोर्ट में पेंडिंग जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित:कहा- जल्द सुनवाई के लिए ऑटोमैटिक लिस्टिंग सिस्टम बने, तय समय में हो फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में जमानत याचिकाओं की बढ़ती संख्या…
सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब सुनकर भी समझ सकेंगे:आसान हिंदी में आदेश का ऑडियो-वीडियो जारी होगा; हिंदी दिवस पर जन सूचना सेवा की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के मौके पर जल्द ‘जन सूचना सेवा’ शुरू करने की…
ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:इनमें 5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान; पहलगाम अटैक के बाद PoK में हमला किया था
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के 6 जवानों के नाम पहली…
