उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस बीच, गोरखपुर में बिना सील की मतपेटी मिलने पर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर एक शख्स के फाइल लेकर अंदर जाने के दौरान ‘वोट चोर’ के नारे लगे। पटना में जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर नजर है। मोकामा विधायक अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। उनके आवास पर नतीजों से पहले एक लाख गुलाब जामुन बनाए गए हैं। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन के चलते जदयू ने 24 अक्टूबर को अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चारों राज्यों में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर 55.24% वोट पड़े। बिहार की 8 सीटों में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% मतदान हुआ। महाराष्ट्र की 5 सीटों पर कुल 72.96% वोटिंग दर्ज की गई। कर्नाटक की चार सीटों में दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 73.58%, पश्चिम स्नातक में 75.62%, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 86.97% और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98% मतदान हुआ।
Related Posts
मानसून सत्र 20 जुलाई से, सरकार 7 बिल लाएगी:वंदे मातरम के अपमान और विदेशी चंदे पर सख्ती की तैयारी, परिसीमन बिल का जिक्र नहीं
20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा…
सिंगर अलका याग्निक, ममूटी और विजय अमृतराज को पद्म भूषण:क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री; 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार दे रही…
संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई कल:सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं; पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग का आरोप
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है…
