राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार दे रही हैं। इस समारोह में देश की 65 हस्तियां सम्मानित हो रही हैं। समारोह में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज केटी थॉमस को जनसेवा और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनके अलावा सिंगर अलका याग्निक, एक्टर ममूटी, अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए। इस साल कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए गए हैं। 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इससे पहले 25 को पहले फेज में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था। पद्म अवॉर्ड्स सेरेमनी की तस्वीरें… पद्म अवॉर्ड्स से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति बनी
महाराष्ट्र सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़…
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी:चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम, यूपी-राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 414 पहुंचा
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। उत्तर…
बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता:सीएम रेखा गुप्ता ने डीसीपीसीआर की बैठक में बाल सुरक्षा की समीक्षा की
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करना जरूरी है।…
