छठ महापर्व को लेकर राजधानी में उत्सव का माहौल है। दिल्ली सरकार की ओर से सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। आकर्षक रोशनी और संगीत के अनूठे संगम ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ महापर्व को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में सोनिया विहार में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के जरिए छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली सरकार के मुताबिक, छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्व को भव्य स्वरूप देना है।
Related Posts
देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया:सायरन की आवाज सुनाई दी, सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग की
देशभर में शनिवार सुबह 11:45 बजे कई मोबाइल फोन पर एकसाथ सायरन की आवाज सुनाई…
CJI सूर्यकांत ने कहा- CJP प्रदर्शन पर याचिका ठुकराई नहीं:कोई याचिका दाखिल ही नहीं की गई थी; पहले कहा था- वीडियो देखने का समय नहीं
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…
पैलेट-गन से आंख की रोशनी गंवाने वाला साहिल हरियाणा का:सोनीपत में जन्म, अब फैमिली दिल्ली में; FIR को राहुल संग 6 घंटे धरने पर बैठे
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट में पैलेट-गन के इस्तेमाल की वजह से एक…
