असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। TVK ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है, 77 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, तमिलनाडु के मौजूदा CM एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें TVK के बीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया है। बाबू पहले DMK में थे। फरवरी 2026 में ही उन्होंने वियज की पार्टी जॉइन की थी। इधर, TVK को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों के साथ बहुमत हासिल करना होगा। एक्टर विजय के पिता चंद्रशेखर ने कहा है कि विजय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। UDF में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। कांग्रेस 63 सीटें जीत चुकी है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीज आने के बाद शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। तमिलनाडु में जश्न की 3 तस्वीरें… पिता पर केस किया, बच्चों के लिए स्कूल बनवाया, जानिए एक्टर विजय के बारे में… 11 राज्यों में भाजपा बहुमत में, 12 राज्यों में सरकार में शामिल 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मोदी बोले- भारत समुद्र से आकाश तक सुरक्षित:देश में 40 से ज्यादा C-295 विमान बनाए जा रहे, योग में भारत ने 114 पदक जीते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 135वें एपिसोड में कहा, ‘भारत…
मिशन कायाकल्प से बदल रही सरकारी स्कूलों की तस्वीर:आधुनिक सुविधाओं पर सरकार का जोर; वॉटरप्रूफिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य तेज
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए…
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी:संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है
अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या राज्य मंत्री किसी गंभीर अपराध के मामले में…
