नई दिल्ली में दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ को लेकर AI से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने गलत जानकारी फैलाने वाले इन सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ 6 सितंबर को FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ इन हैंडल की सूची दिल्ली पुलिस को भी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 4 सितंबर को राजधानी में तेज बारिश के बाद कुछ लोगों ने AI से बनाए गए वीडियो और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन वीडियो को गलत तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट का बताया गया। भारी बारिश के बाद फोटोज वायरल दिल्ली एयरपोर्ट पर 4 सितंबर की दोपहर भारी बारिश के कारण टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 की ओर जाने वाली सड़कों और फोरकोर्ट में पानी भर गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने AI से बनाए गए और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो शेयर किए। अधिकारियों ने कहा कि इन वीडियो के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ की गलत तस्वीर पेश की गई। इस मामले में सरकार ने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आगे भी होगी कानूनी कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के बारे में भ्रामक या गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा था। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली उड़ानें देरी से दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से पैसेंजर्स को परेशानी हुई —————————— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में खराब मौसम से 4 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट:5 उड़ानों को जयपुर भेजा गया दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और भारी बारिश का असर हवाई यातायात पर पड़ा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। ये खबर भी पढ़ें…
Related Posts
यूपी के बिजनौर में हाईवे पर बह रही गंगा नदी:हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 300 सड़कें बंद; झारखंड में बारिश-बिजली गिरने से 14 मौतें
देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है।…
भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की:वीडियो शेयर करके कहा- राष्ट्रगीत के दौरान असहज दिखीं; कांग्रेस का जवाब- कुर्सी मांग रही थीं
भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम्…
भास्कर अपडेट्स:विशाखापत्तनम का पुराना एयरपोर्ट बंद, 150 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट; नए अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पुराने एयरपोर्ट से रविवार को सिविल फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर…
