दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 35 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। महाराष्ट्र से प्याज की खेप लेकर चली कांदा एक्सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। प्याज के दाम बढ़ने और खुदरा महंगाई पर इसके असर को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक स्थित लासलगांव स्टेशन पर किसानों द्वारा ट्रेन में घटिया गुणवत्ता का प्याज लोड किए जाने का आरोप लगाकर उसे रोके जाने की खबर सामने आई थी। इधर, दिल्ली सरकार भी नैफेड से प्याज और चीनी खरीदेगी। इन्हें राजधानी के विभिन्न इलाकों में खरीद मूल्य पर ही उपलब्ध कराने की योजना है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि परिवहन और अन्य संबंधित खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी, ताकि आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्याज की आपूर्ति और कीमतों को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाकर लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सरकार का उद्देश्य प्याज की कीमतों में संभावित उछाल से आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ने वाले असर को कम करना और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना है।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला- देश में लेन ड्राइविंग का सिस्टम नहीं:ये हादसों की बड़ी वजह; राज्यों-UT को निर्देश- पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों में ट्रैकिंग डिवाइस लगवाएं
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को देश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर कहा कि भारत…
ममता बोलीं- हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें:चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, भाजपा का वादा-बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देंगे
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर…
एलजी की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक:रिटायर्ड अग्निवीरों को फायर डिपार्टमेंट में रखने की तैयारी; मानसून और हीटवेव तैयारियों की समीक्षा
दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी…
