केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड की 8,941.22 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 2,827.11 करोड़ की 10 पूरी हो चुकी परियोजनाएं शामिल हैं। ओखला में 124 एमजीडी क्षमता वाला नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरू होगा। वहीं, 6,114.11 करोड़ की 33 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इन परियोजनाओं के तहत 8 एसटीपी का उन्नयन होगा, जिनकी क्षमता बढ़कर 140.8 एमजीडी हो जाएगी। इससे 78.5 लाख लोगों को लाभ मिलने का दावा है। बाहरी दिल्ली की 358 अनधिकृत कॉलोनियों और 113 गांवों में 3,113.67 करोड़ से 29 विकेंद्रीकृत एसटीपी और 1,034 किमी सीवर नेटवर्क बनेगा। इससे 25.82 लाख आबादी कवर होगी। चंद्रावल में 298.3 करोड़ से 477 एमएलडी का नया जल शोधन संयंत्र भी बनेगा। 70 घाटों से 76.7 टन कचरा हटाया जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के मुताबिक, रविवार को चलो यमुना अभियान में 35 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। दिल्ली के 70 घाटों से 76,755 किलो कचरा हटाया गया। उस्मानपुर से 7 टन और सोनिया विहार से 5.6 टन कचरा निकला। अभियान में 25 से अधिक कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। मंत्री ने बर्थडे विद यमुना पहल की भी घोषणा की। दिल्ली के 7 एसटीपी प्रदूषण मानकों पर फेल डीपीसीसी की सितंबर की जांच में सात एसटीपी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। यमुना विहार फेज-3 में फीकल कोलीफॉर्म 64 हजार एमपीएन/100 एमएल मिला, जबकि सीमा 230 है। महरौली में यह स्तर 11 हजार, घिटोरनी में 17 हजार और वसंत कुंज में 8,100 दर्ज हुआ। मानक तोड़ने वालों में यमुना विहार फेज-1, ओखला और केशौपुर एसटीपी भी शामिल हैं।
Related Posts
दिल्ली जिमखाना क्लब ने सरकार से दूसरी जगह जमीन मांगी:केंद्र ने 27.3 एकड़ जमीन वापस मांगी थी, 5 जून तक खाली करने का ऑर्डर
केंद्र सरकारी की 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बनाई गई जनरल कमेटी…
रिपोर्ट- AI से मिनटों में साइबर अटैक, सरकारें टॉप टारगेट:डिफेंस सेक्टर में रैनसमवेयर पांच गुना बढ़ा; वॉइस फिशिंग 502% बढ़ी, क्यूआर फिशिंग के 14.5 करोड़ हमले
AI ने काम की स्पीड बढ़ाने के साथ साइबर अटैक की रफ्तार भी कई गुना…
भास्कर अपडेट्स:कोलकाता में कॉलेज के कमरे से दीमक लगे नोट मिले, यह कमरा TMC छात्र संगठन से जुड़ा यूनियन रूम
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में एक कमरे से बड़ी मात्रा में दीमक लगे नोट मिले…
