नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में कारोबारी मोहम्मद राशिद (40) की गोली मारकर हत्या किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में तीन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर वारदात स्थल पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। पहचान छिपाने के लिए सभी ने हेलमेट पहन रखा था। वीडियो के अनुसार, हमलावरों की स्कूटी एक पानी के प्लांट के पास आकर रुकी। इसके बाद दो बदमाश नीचे उतरे और मोहम्मद राशिद पर बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावरों ने की फायरिंग बताया जा रहा है कि भागते समय उन्होंने इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवा में भी फायरिंग की। मामले में नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि राशिद या उसके परिवार का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं पाया गया है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद राशिद के खिलाफ जबरन वसूली, गंभीर चोट पहुंचाने, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। वारदात की पूरी कहानी दयालपुर थाना इलाके में सोमवार शाम रंगदारी देने से इंकार करने पर मोहम्मद राशिद (40) पर कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने 12 से 15 राउंड गोलियां चलाई और वह फरार हो गए। राशिद के सिर, चेहरे और सीने में करीब 10 गोलियां लगी। सोमवार शाम करीब 6.10 बजे वह शेरपुर चौक स्थित अपनी ऑटो की एजेंसी से घर के पास ही मौजूद पानी के प्लांट पर पहुंचा। इस बीच बाइक सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बेहद नजदीक से उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं।
Related Posts
चीनी ₹70 प्रति किलो, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत:3 महीने में 40% महंगी हुई; सरकार का बयान- एथेनॉल बनाने से नहीं बढ़े दाम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को चीनी की बढ़ती कीमतों और स्टॉक पर सरकार…
पहलगाम में बादल फटा, सड़क बही, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड:पाकिस्तान से आ रहीं सूखी हवाओं ने बारिश रोकी, अब प्रशांत महासागर के सिस्टम से उम्मीद
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां मानसून की रफ्तार थमी है, वहीं पहाड़ी राज्यों…
AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला:केजरीवाल बोले- खुद से कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही, पंजाब में ज्ञान बांटने आ रहे
मुंबई में फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर…
