दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को केशवपुरम जोन में विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परशुराम चौक से लेकर अशोक विहार तक आयुक्त ने जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी जल निकासी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त संजीव खिरवार ने शालीमार गांव और परशुराम चौक जैसे कूड़ा संवेदनशील स्थलों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में गंदगी का नामोनिशान नहीं होना चाहिए। पीतमपुरा में निर्माणाधीन कंपेक्टर स्टेशन और सड़कों के कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण के दौरान नागरिकों को असुविधा नहीं होनी चाहिए और काम की गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम आयुक्त बोले- समय से पूरे हों सभी कार्य मानसून को देखते हुए पंप हाउस और नालों की सफाई को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, अशोक विहार में एनसीएपी के तहत चल रहे सड़क निर्माण पर संतोष जताते हुए उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। उन्होंने कहा, दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता अवसंरचना को मजबूत बनाने तथा विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से शहर के समग्र शहरी वातावरण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरे होने चाहिए। आयुक्त ने अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा है, ताकि दिल्ली के निवासियों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।
Related Posts
कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन का 33वां दिन:घायल समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी भी बढ़े; दावा- वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह, बातचीत की पहल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है।…
पंजाब- राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में तलब:व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा, AAP विधायकों को भेड़-बकरी कहा था; BJP जॉइन कर चुकीं
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को मोगा की…
दिल्ली के ओखला में 124 MGD का नया एसटीपी तैयार:अमित शाह करेंगे उद्घाटन; 358 कॉलोनियों और 113 गांवों में बिछेगा सीवर नेटवर्क
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड की 8,941.22 करोड़ रुपए…
