नई दिल्ली में रोहिणी जोन की सफाई व्यवस्था को हाईटेक और मजबूत बनाने के लिए निगम ने अपने स्वच्छता बेड़े का विस्तार किया है। सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 35 नए अत्याधुनिक सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन नए वाहनों के सड़क पर उतरने से न केवल जनसेवा के कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि कचरा प्रबंधन भी अधिक कुशल तरीके से हो सकेगा। अब तंग गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक अब कचरा कलेक्शन समय पर हो सकेगा। 7 प्रमुख वार्डों के लोगों को मिलेगा फायदा निगम अधिकारियों के मुताबिक, इन 35 नए वाहनों के आने से रोहिणी जोन के करीब 15 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्रफल में नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस आधुनिक बेड़े से जोन के 7 प्रमुख वार्डों के लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। तंग गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक अब कचरा कलेक्शन समय पर हो सकेगा, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी घटेगा। मेयर प्रवेश वाही ने कहा, रोहिणी को साफ-सुथरा और डंप-फ्री बनाना हमारी प्राथमिकता है। इन 35 नए वाहनों के शामिल होने से सफाईकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को गंदगी से निजात मिलेगी। हम पूरी दिल्ली के स्वच्छता मॉडल को इसी तरह अपग्रेड कर रहे हैं।
Related Posts
पीएम को गाली देने वाली लड़की बोली- जिंदगी नर्क बनी:चेहरा छिपाती घूम रही हूं; जेन-जी प्रोटेस्ट में मोदी को आपत्तिजनक शब्द बोले थे
जेन-जी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर से पीएम मोदी को गाली देने वाली 15…
E-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा अभियान:ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन किया शुरू, बोले-पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E-20 का विकल्प दें सराकर
देशभर में E-20 पेट्रोल को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय…
दिल्ली कैबिनेट ने EV पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी:1 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था; इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन माफ
दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ परिवहन वाली राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा…
