दिल्ली के 15.45 लाख परिवारों को मिलेंगे मुफ्त एलपीजी सिलेंडर:खातों में भेजी गई 141.88 करोड़ की सहायता; सीएम ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक भी दिए

दिल्ली सरकार ने दीपावली पर 15,45,994 पात्र राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के लिए 141.88 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के जरिए यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस मौके पर लाभार्थियों को सांकेतिक चेक भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1,24,964 परिवारों को 642 रुपए प्रति परिवार दिए गए हैं। वहीं, नॉन पीएमयूवाई श्रेणी के 14,21,030 परिवारों को 942 रुपए प्रति परिवार की सहायता मिली है। होली पर भी दी गई थी सहायता मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार होली और दीपावली पर पात्र परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान घरेलू खर्च का बोझ कम करना है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि होली पर भी लाभार्थियों को इस योजना का फायदा दिया गया था। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अभय वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version