नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 12 वर्ष का जन-केंद्रित सुशासन अभियान के तहत शुक्रवार को राजधानी के सभी 12 जोनों में एक व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। स्वच्छ भारत मिशन को गति देते हुए इस अभियान का उद्देश्य न केवल कचरा प्रबंधन में सुधार करना है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। अभियान के तहत पश्चिम जोन में सांसद कमलजीत सहरावत और विधायक श्याम शर्मा की मौजूदगी में सुभाष नगर व बेरीवाला बाग में विशेष सफाई की गई। 50 सफाई कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा वहीं, नजफगढ़ जोन में विधायक कुलदीप सोलंकी की देखरेख में रामफल चौक पर 50 सफाई कर्मियों ने मोर्चा संभाला। शाहदरा, रोहिणी, सिविल लाइंस और दक्षिण जोन सहित सभी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर गलियों और पार्कों को साफ किया। 20 जून तक चलने वाले इस मेगा ड्राइव में मशीनों और विशेष टीमों को तैनात किया गया है। एमसीडी अधिकारियों ने कहा, यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल्ली को स्वच्छ और टिकाऊ बनाने के लिए नागरिक भागीदारी का एक सामूहिक संकल्प है। जन-प्रतिनिधियों और आम जनता का सहयोग ही इस मुहिम को धरातल पर सफल बनाएगा। राजधानी के हर कोने में कचरा मुक्त दिल्ली का सपना पूरा करने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है।
Related Posts
एमसीडी का डबल एक्शन: 28 अवैध मीट दुकानें सील:किशनगंज अंडरब्रिज पर मानसून तैयारियों की समीक्षा, पंप हाउस को संचालित करने के निर्देश
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को अवैध कारोबार और मानसून तैयारियों को लेकर 2…
दिल्ली विधानसभा में डॉ. आशुतोष मुखर्जी को श्रद्धांजलि:विशेष ग्रंथ होगा जारी, जेपी नड्डा करेंगे संकलित भाषणों का लोकार्पण, सीएम रहेंगी मौजूद
डॉ. आशुतोष मुखर्जी की 162वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा मंगलवार को उनके संसदीय…
चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी:गोरखपुर में बिना सील मतपेटी पर हंगामा, पटना में वोट चोर के नारे; शाम तक आएंगे रुझान
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे…
