उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे। बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में तापमान 40°C से नीचे आ गया है। हालांकि, आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C रहा। राजस्थान के फलोदी में 42.8°C तापमान दर्ज किया गया। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही। जयपुर में सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने 8 मई से हीटवेव की भी चेतावनी दी है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 8 मई: 9 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: अगले 2 दिन में बढ़ेगी गर्मी, 47°C पार पहुंच सकता है तापमान, आज 2 जिलों में बारिश का अलर्ट आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में 2 से 3°C तक का बढ़ गया। फलोदी और जैसलमेर में पारा 42°C से ज्यादा रहा। जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 11 जिलों में बारिश, अगले दो दिन आंधी का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी प्रदेश में पिछले 7 दिन से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं आंधी चली। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा। कई शहरों में दिन का तापमान 43 °C तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 10 शहरों में बारिश, 44 में आज भी अलर्ट, 70kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी प्रदेश में पिछले 7 दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान 40°C से नीचे आ गया है। हालांकि आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 44 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 70kmph तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 4. छत्तीसगढ़: आंधी-बारिश में आज से राहत, फिर तपाएगी गर्मी, 4 °C तक बढ़ेगा पारा प्रदेश में आज से आंधी-तूफान और बारिश से जुड़ी घटनाएं कम होने लगेंगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव 41 °C के साथ सबसे गर्म और अंबिकापुर 18.2 °C के साथ सबसे ठंडा रहा, अब गर्मी दोबारा रफ्तार पकड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: पटना में आधी रात तेज बारिश, सड़क धंसी; लैंडिंग से पहले टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, लखनऊ डायवर्ट प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना में आधी रात करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भर गया। सड़क धंस गई। इधर, इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 पटना में लैंडिंग से पहले भयंकर टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में AC का टेम्परेचर 24 से 25° रखने की हिदायत पंजाब के तीन जिलों और चंडीगढ़ में आज (सात मई) कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली की खपत को कम करने के लिए तय किया है कि सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, व्यवसायिक भवनों और बड़े प्रतिष्ठानों में एसी का तापमान 24 से 25 °C रखा जाए। पढ़ें पूरी खबर 7. उत्तराखंड: 3 जिलों में बारिश, पहाड़ों में ओले गिरने का अलर्ट, देहरादून में मई में सर्दी, 9 साल का टूटा रिकॉर्ड प्रदेश के 3 जिलों में ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल में आज सुबह बारिश हुई है। देहरादून में बुधवार को बीते 9 सालों में मई का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। केदारनाथ धाम में पारा माइनस 4°C से नीचे चला गया, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियां उठानी पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं:स्पीकर बिरला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-7 मोमेंट्स
संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण…
यूपी-बिहार में आंधी-बिजली से 24 घंटे में 31 मौतें:दिल्ली में ओले गिरे, हरियाणा में तूफान से 15 हजार पेड़ उखड़े; राजस्थान-हिमाचल में पारा गिरा
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल…
लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज में नया ट्विस्ट:गैंग की पोस्ट आई: कहा- हमने किसी को धमकी नहीं दी, रिलीज के पक्ष में नहीं थे
लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर नया ट्विस्ट आया है। अब लॉरेंस गैंग की…
