दिल्ली पुलिस की ईस्टर्न रेंज ने ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए नागरिकों का भरोसा और मजबूत किया है। पुलिस ने विभिन्न इलाकों से चोरी और गुम हुए 532 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। न्यू अशोक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों का वितरण किया गया। सालों या महीनों पहले खो चुके अपने कीमती फोन को वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे सच कर दिखाया। स्पेशल सीपी सहित कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद इस खास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्पेशल सीपी (जोन-1) देवेश चंद्र श्रीवास्तव और ज्वाइंट सीपी (ईस्टर्न रेंज) डॉ अजीत कुमार सिंगला मौजूद रहे। इनके अलावा ईस्ट जिले के डीसीपी राजीव कुमार, शाहदरा के डीसीपी आरपी मीणा और नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी राहुल अलवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों को उनके फोन सौंपे। साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ दी गई सख्त चेतावनी समारोह की शुरुआत में पुलिस ने साइबर जागरूकता और नशा विरोधी सत्र भी आयोजित किए। अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (साइबर ठगी) से बचने के तरीके सिखाए। पुलिस ने अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी सूचना दे।
Related Posts
प्रदर्शन के बाद सफाई जरूरी है:प्रदर्शन के बाद स्टूडेंट्स झाड़ू लेकर उतरे, सड़क साफ की, कचरा डस्टबिन में डाला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया। प्रदर्शन में…
दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर फूल बरसाएं:सेवा शिविरों का लिया जायजा, कहा- शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर शिवभक्तों…
जंतर-मंतर पर दिग्विजय चौटाला का विरोध,VIDEO:युवक बोला- हरियाणा में बगावत करते तो ये हाल नहीं होता; इनसो अध्यक्ष पकड़कर दूर ले गए
हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को दिल्ली के जंतर-मंतर…
